HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विजयादशमी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

JAUNPUR NEWS : विजयादशमी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

JAUNPUR NEWS : विजयादशमी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भईया सरस्वती विद्या मंदिर में विजयादशमी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भैया बहनों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जिसमें रामायण की संक्षिप्त झलकियां और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के साथ साथ हर घर से निकले राम कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 35 भैया बहनों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता जानकी के रूप को धारण करते हुए प्रतियोगिता में सहभाग किया। राम रूप सज्जा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले भैया अनुराग यादव, वृषांक अग्रहरि, सक्षम अग्रहरि एवं माता जानकी रूप सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली बहन प्रज्ञा गुप्ता, आयुषी अग्रहरि, नियति सिंह रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुशील सेठ बाग़ी, रामावतार, राज कुमार, भुवनेश्वर मोदनवाल, सुशील मोदनवाल आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने श्रीराम जी के व्यक्तित्व एवं हर घर से निकले राम पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बन्धु एवं आचार्य बहनों का पूर्ण सहयोग रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read