HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्र: शीतला चौकियां धाम में कालरात्रि मां स्वरूप...

JAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्र: शीतला चौकियां धाम में कालरात्रि मां स्वरूप के दर्शन के लिये उमड़े भक्तगण

JAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्र: शीतला चौकियां धाम में कालरात्रि मां स्वरूप के दर्शन के लिये उमड़े भक्तगण

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। शारदीय नवरात्र के 7वें दिन शनिवार को मां शीतला चौकियां धाम में माँ के कालरात्रि स्वरूप के दर्शन करने वाले भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। भोर साढ़े चार बजे माँ की आरती प्रारम्भ हुई औऱ इधर भक्तगण कतार लगाकार माँ के दर्शन के लिये आरती समापन होने का इंतजार करते रहे। आरती हो जाने के बाद जैसे ही मंदिर पुजारी शिव कुमार पंडा व चन्द्र देव पंडा ने मुख्य कपाट खोला। दर्शन पूजन के लिये भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। आचार्यों ने बताया कि इस दिन मां दुर्गा के मां कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। कृष्ण वर्ण के कारण ही इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार असुरों के राजा रक्तबीज का संहार करने के लिये मां दुर्गा ने मां कालरात्रि का रूप लिया। माँ के इस स्वरूप की विधिपूर्वक पूजन करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं औऱ सौभाग्य की प्राप्ति होती है। चौकियां धाम में दिनभर घंट, घड़ियाल की ध्वनि गुंजायमान होती रही। महिलाओं ने कहा कि माँ को हलवा, पूड़ी, नारियल, चुनरी का चढ़ावा चढ़ाया। तत्पश्चात भक्तगण तालाब किनारे स्थित बाबा कालभैरव नाथ का दर्शन पूजन किये। मान्यता है कि शक्तिपीठ का दर्शन करने के बाद बाबा कालभैरव का दर्शन करने से आराधना सम्पूर्ण मानी जाती है। नवरात्रि का दिन होने के नाते दिनभर नौनिहालों का मुंडन तथा जनेऊ संस्कार होता रहा। मन्दिर के मुख्य द्वार पर मेला सहायता केन्द्र बनाया गया है जिससे भूले भटके दर्शनार्थियों को परिजनों से कंट्रोल रूम पहुंचने पर मिलाया जा सके। मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी बल तैनात है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read