डा. प्रदीप दूबे सुइथाकला जौनपुर। स्थानीय थानान्तर्गत अपराधियों तथा वाञ्छित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहां पुलिस को एक वाञ्छित समेत दो वारण्टी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि वाञ्छित अभियुक्त ईशापुर गांव में मौजूद है। सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह हेडकांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार व महिला कांस्टेबल पूजा त्रिवेदी के साथ ईशापुर गांव में पहुंचकर थाना क्षेत्र के मनवल निवासी वाञ्छित अभियुक्त शिवा पुत्र राम आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
वाञ्छित व वारण्टी की गिरफ्तारी के क्रम में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद मय हमराह हेड कांस्टेबल अमित सिंह व कांस्टेबल नागेन्द्र यादव व महिला आरक्षी पूजा के साथ वारण्टी अभियुक्त छीत्तमपट्टी गांव निवासी विनोद सिंह पुत्र प्रसिद्ध नारायण सिंह तथा कमलेश उर्फ सूरजा पत्नी विनोद सिंह को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए तीनो को चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।