Jaunpur News : यह चुनाव सेमीफाइनल है, 2024 में होगा फाइनलः राजीव रंजन
Jaunpur News : यह चुनाव सेमीफाइनल है, 2024 में होगा फाइनलः राजीव रंजन
विरोधियों को पच नहीं रही धनंजय सिंह की लोकप्रियताः अनूप
जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह के समर्थन में जनसभा का हुआ आयोजन
शुभांशू जायसवाल/सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शेरवां स्थित आझूराय इण्टर कालेज में जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि धनंजय सिंह अपनी कर्तव्य निष्ठा के बल पर चुनाव जीत रहे हैं।
एक-एक तीर मछली की आंख पर लगे। तीर निशान की इतनी बटन दबायें कि उस तीर से सामने वाली की साइकिल पंचर हो जाए। कहा कि यह चुनाव सेमीफाइनल है। 2024 में फाइनल होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम सप्ताह में बहुत चौकस रहने की जरूरत है। किसी के उकसावे में न आवे जिससे अधिक से अधिक मतदान धनंजय सिंह के पक्ष में हो जाय। सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। अराजकता का माहौल पूरे प्रदेश के फैला हुआ था।
नीतीश सरकार के पूर्व बिहार में लालू, आलू व बालू रह गया था। उनके आने के बाद विकास का नया आयाम बिहार में स्थापित किया गया। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं के लिये विशेष योजनायें लायी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में धनंजय सिंह के विधायक बनने से जदयू नये आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्हें सांसद बनाया जायेगा। जनसभा में बिहार के जननायक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के पुत्र राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि बिहार की दशा सुधारने के लिये नीतीश कुमार ने जो संघर्ष किया वह वहां के अस्पतालों, सड़कों व विकास कार्यों को देखकर लग रहा है।
जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने कहा कि धनंजय सिंह की लोकप्रियता विरोधियों को पच नहीं रही है इसलिये राष्ट्रीय अध्यक्ष तक उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सारे नेता मल्हनी को टारगेट कर रहे हैं। मैं प्रदेश का तो नहीं लेकिन दावा करता हूं कि जनपद में सपा का खाता नहीं खुलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन एलईडी वाहनों को झण्डा दिखाकर रवाना किया। वक्ताओं में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व मंत्री बिहार भगवान सिंह कुशवाहा, दूधनाथ निषाद, रामचरित्तर निषाद, वीके शर्मा, दिनेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक राजदेव सिंह व संचालन ओम प्रकाश सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।