HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चोरों ने प्राथमिक विद्यालय डिंगरपुर को बनाया निशाना

JAUNPUR NEWS : चोरों ने प्राथमिक विद्यालय डिंगरपुर को बनाया निशाना

JAUNPUR NEWS : चोरों ने प्राथमिक विद्यालय डिंगरपुर को बनाया निशाना

बार बार हो रहे चोरियों से विद्यालय प्रशासन त्रस्त
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डिंगुरपुर में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर बच्चों का रखा हुआ बुक, गैस सिलेंडर, बच्चों के खाने के लिये रखा अनाज एवं किचन का खाना बनाने में उपयुक्त होने वाले बर्तनों को चुरा ले गये। इस विद्यालय प्रांगण में आयुष्मान भारत के रूम का दरवाजा तोड़कर रखी हुई कुर्सी, जरूरी कागजात को भी नहीं छोड़े।

विद्यालय में ऐसी चोरी की घटना पूर्व में भी 3-4 बार घट चुकी है। प्रशासन व विद्यालय के अधिकारी बार-बार हो रही चोरी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। सरकारी संपत्ति का नुकसान किए जा रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य विनय यादव ने बताया कि 4 दिन पहले हुई चोरी में थानाध्यक्ष को सूचित कर एप्लीकेशन दिया था जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज सुबह आने पर देखा गया तो किचन, क्लास रूम और आयुष्मान भारत के रूम का भी दरवाजा तोड़कर सब उठा ले गये। विनय यादव द्वारा 112 नंबर पर फोन कर सूचित किया गया, 112 नम्बर की पुलिस मौके पर आकर जांच पड़ताल कर चली गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read