JAUNPUR NEWS : थाना परिसर में किया गया पौधरोपण
अजय पाण्डेय
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय किसान परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण दत्त दूबे व थानाध्यक्ष बरसठी गोविंद देव मिश्रा, शुभम तिवारी क्षेत्र पंचायत सदस्य पठकौली ने बरसठी थाना परिसर में पौधरोपण किया। गोविंद देव मिश्र ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो पौधरोपण करना ही होगा।
राष्ट्रीय किसान परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण दत्त दूबे ने कहा कि कृत्रिम हवा से व्यक्ति स्वस्थ नहीं रह सकता। जीवित रहने के लिये प्राकृतिक हवा की जरूरत होती है। जब तक ऑक्सीजन नहीं मिलेगी, तब तक इस चराचर जगत में कोई भी जीव सुरक्षित नहीं रह सकेगा। इसके लिये हम सभी को संकल्प लेना चाहिये कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें जो हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












