HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पिकप वाहन चुरा ले गये चोर

JAUNPUR NEWS : पिकप वाहन चुरा ले गये चोर

JAUNPUR NEWS : पिकप वाहन चुरा ले गये चोर

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत प्रयागराज मार्ग से चोरों ने बीती रात घर के बाहर खड़े पिकप वाहन को पार कर दिया। भोर के वक्त घर के बाहर आने पर वाहन स्वामी ने देखा तो पिकप गायब थी। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी जगदीश सोनकर पुत्र रामानंद सोनकर का मकान प्रयागराज मार्ग के मुख्य मार्ग पर है। रविवार की बीती रात अज्ञात बोलेरो सवार मुंह बांधे दो लोग उतरे एक ने गाड़ी का गेट खोला। उसके बाद स्टेरिंग का लाक तोड़ गाड़ी को सड़क पर लाकर नगर की तरफ भाग निकले। चोरी की घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना रात दो बजे का है। सुबह मामले की जानकारी होने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। फूटेज में चेहरा साफ नहीं दिखाई दिया। पीड़ित जगदीश सोनकर ने बताया कि दो माह पूर्व चोरों ने बाइक भी चोरी कर लिया था। जिसकी आज तक कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं पीड़ित ने पिकअप के चोरी होने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read