HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पूर्व सभासद के पुत्र का हुआ निधन

JAUNPUR NEWS : पूर्व सभासद के पुत्र का हुआ निधन

JAUNPUR NEWS : पूर्व सभासद के पुत्र का हुआ निधन

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नालापार मोहल्ला निवासी व भाजपा के पूर्व सभासद रामजी शर्मा के पुत्र 42 वर्षीय अमित शर्मा की मृत्यु हो गई। वह लगभग चार वर्ष से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। रविवार की भोर में उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत्यु की जानकारी होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। काफी संख्या में लोग उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार केराकत के गोमती नदी घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र शिवांग ने दी। मालूम हो कि इस परिवार में 15 साल तक लगातार सभासद इनके घर मे थी। इस मौके पर लालजी शर्मा, श्याम जी शर्मा, राजू शर्मा, सुमित शर्मा, पुनीत शर्मा, नीरज शर्मा, बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विजय शर्मा, कमलेश यादव, डा. प्रमोद शर्मा, विनोद शर्मा, डा. शरद शर्मा, दीपक शर्मा, कुन्नू शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read