HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पूजन स्थल के आस—पास व शोभायात्रा मार्ग तत्काल दुरूस्त...

JAUNPUR NEWS : पूजन स्थल के आस—पास व शोभायात्रा मार्ग तत्काल दुरूस्त हो: डीएम

JAUNPUR NEWS : पूजन स्थल के आस—पास व शोभायात्रा मार्ग तत्काल दुरूस्त हो: डीएम

ऐतिहासिक मां दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर समितियों संग हुई बैठक
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ऐतिहासिक दुर्गा पूजनोत्सव मनाये जाने को लेकर बैठक हुई जहां विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों ने मुख्य मार्गों यथा पॉलिटेक्निक चौराहे से सिटी स्टेशन, पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज रोड, सिपाह से मानिक चौक, भण्डारी रेलवे स्टेशन से रसूलाबाद सहित कुल 11 मुख्य मार्गों पर क्षतिग्रस्त मार्गों को रिकवर करने, गड्ढों को पाटने इत्यादि समस्याओं के निराकरण का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया कि इन मार्गों पर किसी भी प्रकार का कोई नया प्रोजेक्ट त्योहार समाप्त होने तक शुरू न करे। पुराने प्रोजेक्ट के तहत जहां कहीं भी गड्ढे हैं, उसे पाट दें। सड़कें मोटरेबल होनी चाहिए जिससे पूजनोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित सभी मुख्य मार्गों पर चूना छिड़काव करें। खराब स्ट्रीट लाइट्स को सही करायें। साफ—सफाई, पानी इत्यादि की समुचित व्यवस्था करें। इसी क्रम में एसीएमओ को निर्देशित किया कि मेडिकल एड, एम्बुलेंस की व्यवस्था करें। कंट्रोल रूम का नम्बर जारी करें तथा सीएचसी सेंटरों को अलर्ट मोड पर रखे तथा एम्बुलेंस में मौजूद सभी उपकरण सक्रिय अवस्था में होने चाहिये। साथ ही उन्होंने विसर्जन घाट पर भी एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि इन मार्गों व पूजा पंडाल के आस—पास पुलिसकर्मी निरन्तर भ्रमणशील रहे। संवेदनशील पूजा स्थलों पर पीएसी फोर्स लगाया जाय। महिलाओं की सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाय। साथ ही एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा पण्डाल एवं पूजा स्थल पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा लूज कंडक्टर, लटकते तार आदि की भी चेकिंग करायें। वहीं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि मूर्तियों की लम्बाई मानक के अनुसार रखें। बिजली सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। वॉलिंटियर्स व प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी पूजा स्थल पर तैनात रखें। जिस स्वरुप में विगत कई वर्षों से दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है, इस वर्ष भी उसी स्वरूप में मनाया जाय। इसमें किसी भी प्रकार का कोई विस्तार न किया जाय। साथ ही निर्देशित किया कि नगर पालिका में कण्ट्रोल रूम बनाया जाय जिससे सभी संबंधित विभागों के अधिकारी जुड़े रहें तथा स्वास्थ्य विभाग विद्युत विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे जिससे किसी अप्रिय दुर्घटना को रोका जा सके। कंट्रोल रूम समय से संचालित करें। व्हाट्सएप ग्रुप पर भी सभी अधिकारी जुड़े रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार सहित तमाम अधिकारियों के अलावा पूजन समिति से जुड़े शशांक सिंह रानू, मनीषदेव सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read