HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : आपदा में सदैव अग्रणी रहता है क्लब: डा. क्षितिज...

JAUNPUR NEWS : आपदा में सदैव अग्रणी रहता है क्लब: डा. क्षितिज शर्मा

JAUNPUR NEWS : आपदा में सदैव अग्रणी रहता है क्लब: डा. क्षितिज शर्मा

लायन्स क्लब राॅयल का ओरिएन्टेशन कार्यक्रम सम्पन्न
जौनपुर। लायन्स इण्टरनेशनल की‌ जनपद शाखा लायंस क्लब जौनपुर राॅयल द्वारा ओरिएन्टेशन कार्यक्रम किया गया जिसके मुख्य अतिथि गेट एरिया लीडर डा० क्षितिज शर्मा रहे। उन्होंने लायन्स इण्टरनेशनल के बारे में जानकारी देते हुये क्लब के उद्देश्य, कार्य, क्षेत्र इत्यादि पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि क्लब विश्व के दो सौ देशों में अपना कार्य कर रहा है। आपदा व अपने से कम भाग्यशाली लोगों की सेवा में सदैव अग्रणी रहता है। यह अपने देश के प्रति पूरी निष्ठा व्यक्त करते हुए समाज को बेहतर नागरिक प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े समाज सेवा में अग्रणी संस्था का सदस्य होना गर्व की बात है। इसी क्रम में संस्थाध्यक्ष अजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि डा. शर्मा का स्वागत किया जिसके बाद सचिव रसाल बरनवाल ने क्लब के विषय में जानकारी देते हुये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट सेक्रेट्री सै. मोहम्मद मुस्तफा, जोन अधिकारी विष्णु सहाय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, उपाध्यक्ष संजीव साहू, अभिताष गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश किशोर, कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रहरि, रीजन चेयरपर्सन विष्णु सहाय, रवि शर्मा, प्रदीप प्रधान, राज केशरी, राजेन्द्र स्वर्णकार, आदेश सेठ, ऋषि श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल, योगेश साहू, अजयनाथ जायसवाल, राजकुमार कश्यप, आनन्द साहू, योगेन्द्र साहू, सै. मुस्तफा हुसैन, अमित गुप्ता, संजय जायसवाल, विनोद अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read