HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सड़क के बीच बना गड्ढा दुर्घटना को दे रहा...

JAUNPUR NEWS : सड़क के बीच बना गड्ढा दुर्घटना को दे रहा निमंत्रण

JAUNPUR NEWS : सड़क के बीच बना गड्ढा दुर्घटना को दे रहा निमंत्रण

राहगीर आये दिन हो रहे परेशान
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के चुंगी चौराहे पर सड़क के बीचोंबीच बना गड्ढा हादसे का कारण बन रहा है। यहां रात में सड़क दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। इसकी शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जबकि यह रास्ता तहसील मुख्यालय को जोड़ता है।

इसके चलते यहां से आने-जाने वाली जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गड्ढे को बंद करने को लेकर अधिकारी भी लापरवाह बने हुए हैं। रात में यहां पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। हालांकि गंभीर चोट नहीं होने से बढ़े हादसे टल गए। इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी इंटरनेट मिडिया के माध्यम से दिया गया है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जबकि उसी रास्ते से नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर भी प्रतिदिन जाते हैं। क्या नगर पंचायत को किसी हादसे का इंतजार है?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read