JAUNPUR NEWS : मरकजी मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
बिपिन सैनी
जौनपुर। मोहर्रम का आगाज होने वाला है। इसी क्रम में मरकजी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट के नेतृत्व में कमेटी के तमाम लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी से मुलाकात करते हुये तमाम अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग किया। मेंहदी रजा ऐडवोकेट, मोहम्मद साहिल, तहजीब उल हसन, डब्ल्यू मेंहदी आदि की मौजूदगी में कमेटी के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि 2 महीना 8 दिन तक बिजली की व्यवस्था में सुधार किया जाए।
अमृत योजना के तहत जिन इलाकों में कार्य चल रहा है, यदि वहां पर गड्ढा है तो उसे पाटा जाय। बड़े जुलूस में एंबुलेंस और महिला व सुरक्षा बलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। शहर में कई जगहों पर इमाम बारगाह एवं अन्य जगह पर जुलूस निकलते हैं। ऐसे स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब है, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाय। सिटी मजिस्ट्रेट ने कमेटी को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा और तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













