HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सहचर्य की भावना को बढ़ाते हुए समाजसेवा करना संस्था...

JAUNPUR NEWS : सहचर्य की भावना को बढ़ाते हुए समाजसेवा करना संस्था का उद्देश्य: डॉ. क्षितिज

JAUNPUR NEWS : सहचर्य की भावना को बढ़ाते हुए समाजसेवा करना संस्था का उद्देश्य: डॉ. क्षितिज

रोटरी क्लब ने प्रशिक्षण कार्यशाला का किया आयोजन
जौनपुर। रोटरी क्लब अन्तराष्ट्रीय की जौनपुर इकाई ने संस्था द्वारा किस प्रकार से सहचर्य की भावना को आगे रखते हुए समाजसेवा की जा सकती है विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में एमपीएचएफ़ डॉ. क्षितिज शर्मा द्वारा उपस्थित संस्था सदस्यों को सर्वप्रथम संस्था की मूल भावना स्वयं से बढ़कर मानव सेवा के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सहचर्य की भावना को बढ़ाते हुए समाज की सेवा करना है। हम सबको यह समझना जरूरी है कि संस्था किसी के व्यक्तिगत हित के साधन का माध्यम नहीं है अपितु सामाजिक हित में कार्य करने का अतुल्य साधन है। स्वयं से आगे बढ़कर जब हम समाज के लिये सोचना शुरू करेंगे तब हम एक सार्थकता का अनुभव करेंगे। उन्होंने संस्था द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर शांति, स्वच्छ जल व शिक्षा के क्षेत्र में क्या क्या कार्य किया जा रहा है इस पर विस्तृत जानकारी दी। संस्थाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि ने बताया कि संस्था में सदैव एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए समाज कल्याण से सम्बंधित कार्य किये जाने चाहिये। सहचर्य किसी भी संस्था की मूल आत्मा है। सहचर्य से ही सेवा भावना का उद्भव होता है। उन्होंने स्वर्ण व्यवसायी संदीप सेठ को संस्था सदस्यता की शपथ दिलवायी। कार्यक्रम निदेशक पीएचएफ मनीष चन्द्रा ने अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया। सचिव विवेक सेठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्याम बहादुर सिंह, अनिल गुप्ता, मनीष गुप्ता, संजय जायसवाल, आशीष गुप्ता, प्रदीप सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, शिवांशु श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, श्याम वर्मा, डा. बृजेश आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read