HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शहीद भगत सिंह सभी नौजवानों के आदर्श: प्रो. राकेश

JAUNPUR NEWS : शहीद भगत सिंह सभी नौजवानों के आदर्श: प्रो. राकेश

JAUNPUR NEWS : शहीद भगत सिंह सभी नौजवानों के आदर्श: प्रो. राकेश

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायपड़री चौराहे पर कृषक मजदूर संगठन द्वारा शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के पूर्व बच्चों द्वारा शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर, सुखदेव, राजगुरु, दुर्गा भाभी, अशफाक उल्ला खां की झांकी निकाली गयी। मुख्य अतिथि प्रो. राकेश कुमार यादव ने कहा कि शहीद भगत सिंह सभी नौजवानों के आदर्श हैं। जब-जब भारत के क्रांतिकारी आंदोलन के इतिहास की बात होगी शहीद भगत सिंह नौजवानों, क्रांतिकारियों के लिये सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। मुख्य वक्ता कामरेड विनोद तिवारी ने अपने संबोधन में भगत सिंह को साम्राज्यवाद के खिलाफ समाजवादी विचारधारा की अलख जगाने वाला एक युग पुरुष कहा। उन्होंने कहा कि जब-जब साम्राज्यवादी शक्तियां अपना सिर उठाती रहेंगी शहीद भगत सिंह उनके सामने एक प्रतिरोध की दीवार के रूप में सभी क्रांतिकारियों के आदर्श रहेंगे। किसान समता समिति के संयोजक कृष्णा सिंह ने वर्तमान समय में कृषकों की दुर्दशा का वर्णन करते हुए शहीद भगत सिंह के समाजवादी विचार की प्रासंगिकता का उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कामरेड डॉ. रामयश यादव ने शहीद भगत सिंह को जन्मदिन पर नमन करते हुए उन्हें साम्राज्यवाद के विरुद्ध संघर्ष करने वाला सच्चा क्रांतिकारी बताया। कार्यक्रम संचालन कृषक मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव कामरेड मोती लाल ने किया। इस अवसर पर शिक्षक एवं किसान नेता ब्रहदेव यादव, कामरेड आदित्यनाथ यादव, शीतला प्रसाद, कामरेड रामजीत वर्मा, डॉ. अरविन्द कुमार यादव, जय सिंह, धर्मराज यादव, तीर्थराज, पारसनाथ, राजेंद्र प्रसाद, पन्नालाल पटेल, मातादीन यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read