JAUNPUR NEWS : द मर्सी क्लब ने लिया प्रण, शहीदों को किया नमन

JAUNPUR NEWS : द मर्सी क्लब ने लिया प्रण, शहीदों को किया नमन

जौनपुर। प्रांतीय अध्यक्ष एजाज हाशमी के आह्वान पर द मर्सी क्लब के सदस्यों ने शहर के हमाम घाट पर सरकार की मंशानुरूप चलाए जा रहे कार्यक्रम का अनुपालन किया। वरिष्ठ सदस्य शिक्षक कलीम सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि “मेरा माटी मेरा देश” का अभियान अनवरत 13 सितंबर तक चलेगा। “मेरा माटी मेरा देश” अभियान राष्ट्र जागरण का अभियान है जिसके अंतर्गत हम सभी को अपनी मिट्टी अपनी वसुंधरा का वंदन करते हुए देश के वीरों को नमन करना है और उनके सम्मान में हमें एक वृक्ष लगाकर अमृत वाटिका को सजाने का काम करना है। घर—घर जाकर एक चुटकी चावल अमृत कलश में संग्रह कर विकसित भारत के निर्माण के लिए पंच प्रण का संकल्प लेना है। मीडिया प्रभारी रियाजुल हक ने कहा कि यह कार्यक्रम शुद्ध रूप से सरकारी कार्यक्रम है। सभी को बढ़—चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद खालिक मंसूरी ने किया। कार्यक्रम का समापन नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने किया। इस अवसर पर शमीमुल हसन, अजय दुबे, रितेश श्रीवास्तव, आफताब सिद्दीकी, मुस्तकिम अहमद, मनोज सेठ, जितेन्द्र, राजेश, फिरोज अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला