HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अन्तरजनपदीय स्थानान्तरित शिक्षकों का अविलम्ब जारी हो वेतन: अमित

JAUNPUR NEWS : अन्तरजनपदीय स्थानान्तरित शिक्षकों का अविलम्ब जारी हो वेतन: अमित

JAUNPUR NEWS : अन्तरजनपदीय स्थानान्तरित शिक्षकों का अविलम्ब जारी हो वेतन: अमित

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल से पत्र देकर अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों का वेतन जारी करने की मांग किया। इस संदर्भ में श्री सिंह ने इन शिक्षकों की समस्याओं से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक को अवगत कराते हुए कई अन्य जनपदों में वेतन आदेश जारी होने का हवाला देते हुए अविलम्ब वेतन जारी करने की कहा। ज्ञात हो कि जनपद में 700 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाएं स्थानान्तरित होकर 2 जुलाई 2023 तक जनपद में कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। स्थानांतरण के फलस्वरूप शिक्षकों को लगभग 2 माह से वेतन बाधित होने से बैंक लोन ईएमआई व घरेलू खर्च, बीमारी सहित अन्य आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक अधिकांश शिक्षकों के एलपीसी सर्विस बुक तक पूर्व जनपद से आया नहीं है तथा इसके लिये आपके कार्यालय द्वारा और वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय द्वारा किसी पहल की सूचना प्राप्त नहीं हुई है जिससे स्थानांतरित शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सेवा संबंधी पत्रावली का स्थानांतरण, फीडिंग एवं अनुमोदन नहीं हो सका है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read