Jaunpur News: गोवंश संरक्षण व भरण पोषण के लिये शासन दृढ़ संकल्पित: जिलाधिकारी

  • गोवंश संरक्षण व भरण पोषण के लिये शासन दृढ़ संकल्पित: जिलाधिकारी

  • डीएम ने जनपद के किसानों से की गोशाला में पराली दान करने की अपील

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जनपद में स्थापित स्थायी/अस्थायी गोआश्रय स्थलों में गोवंशों के संरक्षण एवं देखभाल हेतु जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी गोशालाओं में बरसीम, जई, सरसों सहित अन्य हरे चारे की बुवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे गोवंशों को आहार में पर्याप्त पोषण मिल सके और उनका स्वास्थ्य उत्तम बना रहे।

उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंशों के टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं रोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था करा ली जाय। ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गोशालाओं में पराली बिछाने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। गोशालाओं में ठंडी हवा से बचाव हेतु पर्दे लगाए जाएं, जिन्हें दिन में खोला जाए, तथा भूमि पर पराली बिछाई जाए जिससे गोवंशों को ठंड से बचाव हो सके।

जिलाधिकारी सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेतों से तथा दान के माध्यम से पराली संग्रह कर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित कर लिया जाय। जनपद में पूर्व में वृहद स्तर पर भूसा दान करने वाले सभी किसानों की प्रशंसा करते हुए उनका स्वागत व सम्मान करने के साथ ही सभी सम्मानित किसानों से गोशालाओं में अधिक से अधिक पराली दान करने की भी अपील किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़कों, राजमार्गों एवं खेतों में विचरण कर रहे अवशेष निराश्रित गोवंशों को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए, आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय, अन्यथा की दशा में उत्तरदाई कार्मिकों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं भरण पोषण हेतु शासन दृढ़ संकल्पित है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA