Jaunpur News: मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस प्रशासन की टीम ने मीडिया इलेवन को हराया

  • मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस प्रशासन की टीम ने मीडिया इलेवन को हराया

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित स्टार कलेक्शन मैदान में आयोजित तीन दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस प्रशासन व मीडिया इलेवन के बीच खेला गया। मैत्री क्रिकेट मैच को पुलिस की टीम ने जीत लिया। पुलिस प्रशासन टीम कप्तान के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पत्रकार इलेवन की टीम निर्धारित 8 ओवर में 84 रन ही बना पाई। सर्वाधिक 25 रन विवेक गोलू, सुशील तिवारी 24 रन व इकरार खान 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस प्रशासन की टीम ने 8 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम की ओर से सुनील यादव अंतिम गेंद पर चौंका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। तहसीलदार आशीष सिंह व प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने अपने खिलाड़ियों का जमकर तारीफ किया। पत्रकार इलेवन टीम के कप्तान अजय सिंह ने पुलिस प्रशासन टीम को जीत की बधाई दिया।

पुलिस टीम से उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, कविंद्र, अमन यादव, महेश कुमार और जितेन्द्र पांडेय ने अलग-अलग ओवर में चौंका लगाकर स्कोर को आगे बढ़ाया। पत्रकारों की ओर से कार्तिक, सुशील तिवारी, रंजय सिंह, विवेक कुमार ने गेंदबाजी किया। जन कल्याण समाजिक संस्था द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहम्मद अहद ने फीटा काटकर किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों का कमेटी के तरफ से पुरस्कार दिया गया। अंपायर सिकन्दर व राजा बाबू रहे। स्कोरिंग शफीक खान ने किया। आंखों देखा हाल मोहम्मद फिरोज ने सुनाया। कमेटी के सदस्य अफजल खान, मोहम्मद रिजवान उर्फ सोनू, सुलेमान एवं सुहान ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA