HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शिक्षक-छात्र आत्मीय स्नेह बन्धन पर आधारित फिल्म 'सर जी'...

JAUNPUR NEWS : शिक्षक-छात्र आत्मीय स्नेह बन्धन पर आधारित फिल्म ‘सर जी’ हुई रिलीज

JAUNPUR NEWS : शिक्षक-छात्र आत्मीय स्नेह बन्धन पर आधारित फिल्म ‘सर जी’ हुई रिलीज

जौनपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 116वीं जयन्ती व गणेश चतुदर्शी के पावन पर्व पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक-छात्र आत्मीय स्नेह बन्धन पर आधारित बनायी गयी फिल्म ‘सर जी’ गुरूवार को टीडीपीजी कालेज के बलरामपुर हाल में रिलीज की गयी। इस फिल्म के सभी कलाकार बेसिक शिक्षा विभाग के टीचर, छात्र-छात्राएं व अभिभावक ही हैं। इस मौके पर किरदार निभाने वाले कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति भी दिया जिसे उपस्थित जनसमूह ने अपना भरपूर समर्थन देते हुए तालियों से उत्साहवर्धन किया। इस फ़िल्म का उद्देश्य समाज में गुरु-शिष्य सम्बन्ध को पुनर्जीवित करना है। शिक्षण व शिक्षा और आसान हो जाती है जब शिक्षक और छात्र के सम्बन्ध प्रगाढ़ हो जाते हैं। प्राथमिक विद्यालय के कुशल शिक्षक शिवम सिंह के निर्देशन में बनी यह तीसरी फिल्म है। इस फ़िल्म की पटकथा प्रेम तिवारी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय भुआकला, सिकरारा ने लिखी है। छायांकन शिक्षक राकेश सिंह प्राथमिक विद्यालय हरीरामपुर सिकरारा का है। संगीत शीशमहल स्टूडियो जौनपुर राहुल पाठक का है। गीतकार सुषमा त्रिपाठी गोरखपुर, प्रेम तिवारी, राकेश सिंह, पुष्कर प्रधान, सीमा मिश्रा हैं। यह फ़िल्म नई शिक्षा नीति के मूल उद्देश्य-बच्चों में भाषायी कौशल विकास को केंद्र में रखकर बनी है। राहुल पाठक, रुचि शर्मा बरेली, शिवम सिंह, आकांक्षा तिवारी, कृष्णा सिंह, ज़ुबैर खान, सविता पाठक ने गीतों को आवाज़ दी है। राष्ट्र शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका स्नेहिल पांडेय ने बच्चों के आत्मीय सम्बन्ध व सिनेमा के महत्व को साझा किया। मिशन शिक्षण संवाद टीम द्वारा कार्यक्रम सफलतापूर्ण आयोजित करने में श्यामिनी सिंह, सौम्या सिंह, राजेश उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा। फिल्म के प्रीमियर शो में धर्मेंद्र सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. ज्ञान देव द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, अंजना श्रीवास्तव, अंजना सिंह, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, सतीश पाठक, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, एसआरजी अखिलेश सिंह, जनार्दन सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, शैलेश चतुर्वेदी एआरपी सिकरारा, उत्तमा चतुर्वेदी, अरविंद मिश्र, राघवेंद्र मिश्रा, सन्तोष सिंह, अरुण दुबे, संजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। इस फ़िल्म के बाल कलाकार सृष्टि, अमर, सेजल, अर्पिता, कुंजल, अहम, यश, प्रतीक्षा, एंजेल, काव्या, नितेश, दिव्यांश, विधि, सेजल, निधि, अन्वी, तान्या, साक्षी, कृष्ण, केशव, शौर्य हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिका सुधाकर उपाध्याय (गुरुजी), शिवम सिंह (सरजी), प्रेम तिवारी (साहेब), राकेश सिंह (जीवा), नूपुर श्रीवास्तव (उषा रसोइयां), आशीष मौर्य (लखन गड़ेरिया), रीता यादव (अभिभावक) ने निभायी है। वहीं ग्रामवासी बिमला मिश्रा (अम्मा), विकास चन्द्र तिवारी, आदर्श दुबे, सागर सरोज, अंकित सरोज, पिंटू पाल, धर्मेंद्र, महेंद्र प्रसाद पाल, रामप्रसाद पाल, अमरावती, संतोष, मनभावती, सुग्रीवा, संतोष मिश्रा बने हैं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read