HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : असहाय पीड़ित महिला की मदद के लिये आगे आये...

JAUNPUR NEWS : असहाय पीड़ित महिला की मदद के लिये आगे आये समाजसेवी राजेश

JAUNPUR NEWS : असहाय पीड़ित महिला की मदद के लिये आगे आये समाजसेवी राजेश

बिपिन सैनी
जौनपुर। जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर कई दिनों से एक अर्ध विक्षिप्त महिला जिसके पैर में लगे घाव में सड़न होने के कारण उसमें कीड़े पड़ गये थे जानकारी मिलने पर उस महिला की मदद के लिये आगे आये जिले के समाजसेवी राजेश ने समुचित इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार जनपद के चर्चित समाजसेवी राजेश दिव्यांग, पीड़ित, असहाय, लाचार, दुर्घटनाग्रस्त, भूखे, बूढ़े, लावारिस की सहायता सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि किसी ने फोन करके विक्षिप्त महिला के बारे में जानकारी दी। लावारिस महिला जिला अस्पताल के महिला गेट पर बैठी हुई है। उनके घुटने में बहुत ज्यादा घाव हो गया है और इंफेक्शन ज्यादा होने की वजह से घाव में कीड़े पड़ गए हैं। जैसे ही समाजसेवी को पता लगा तुरन्त जिला अस्पताल आकर दो मेडिकल स्टोर से ड्रेसिंग का सामान लेकर पहले तो गेट पर ही उस महिला की मरहम पट्टी करना चाहे लेकिन वह भाग रही थी इसलिए गेट पर मरहम पट्टी नहीं हो पाया। जिला अस्पताल में अंदर ले जाकर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से साफ़ सफाई कर मरहम पट्टी किया और फिर वार्ड में भर्ती कराया। इस दौरान विक्की अग्रहरि, संतोष माली, अभिषेक मौर्य, आशीष गौतम, रोशन कुमार सैनी, विनोद कुमार, दीपक साहू, अंबिका गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read