HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भाजपा के कार्यकाल में देश बर्बादी के कगार पर...

JAUNPUR NEWS : भाजपा के कार्यकाल में देश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया: शिवपाल यादव

JAUNPUR NEWS : भाजपा के कार्यकाल में देश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया: शिवपाल यादव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि भाजपा को 10 साल जनता ने मौका दिया। बीते नौ साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी। हालात यह है कि आज प्रधानमंत्री जी लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। महंगाई एवं बेरोजगारी बढ़ायी है। किसानों की आय नहीं बढ़ी। लूट, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार आदि चरम सीमा पर है भाजपा सरकार में इस देश में अपराध नंबर 1 पर हो गया है। देश की जनता अब भाजपा सरकार से निजात पाना चाहती है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। ये लोग देश को क्या आगे बढ़ाएंगे? भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। भाजपा की सरकार ने महंगाई बहुत बढ़ा दी। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, सरसों का तेल, खाने-पीने की चीजें सब महंगी हैं। इस सबका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काटकर मुनाफा अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरियों में डाल रही है। इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुत से अनुभवी नेता हैं। सभी ने अपने राज्यों में अच्छे और बड़े विकास कार्य किये हैं। गठबंधन के लिए पीएम पद कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास कई चेहरे हैं। कई च्वाइस हैं जबकि भाजपा के पास तो सिर्फ एक चेहरा है। बीजेपी के पास कोई च्वाइस नहीं है। इस अवसर पर विधायक लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, लाल बहादुर यादव, निवर्तमान अध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, सत्येंद्र उपाध्याय, संगीता यादव, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, दिनेश यादव फौजी सति तमाम सपा नेता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read