JAUNPUR NEWS : अध्यापक की पुत्री ने हासिल किया तृतीय स्थान
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत साहूनगर गडेरिहा निवासी सहायक अध्यापक हेमंत कुमार गुप्ता की पुत्री सोनाली गुप्ता ने राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में एमएससी भौतिकी विज्ञान में विश्वविद्यालय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया जहां महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कुलाधिपति द्वारा कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। सोनाली की शिक्षा दीक्षा गांव से शुरू हुई। वहीं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










