JAUNPUR NEWS : सत्कार इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज मना रहा पहला सेलिब्रेशन
स्वरोजगार के लिये नई शिक्षा पालिसी पर आधारित संगोष्ठी आज
अमित कुमार जायसवाल/विनोद कुमार
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चंदवक बाजार के स्टेट बैंक के सामने मंगलवार को सत्कार इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के सफलतापूर्वक एक वर्ष होने पर अपना पहला सेलिब्रेशन मना रहा है। इस दौरान आयोजन में आये हुए युवाओं को स्वरोजगार हेतु नई शिक्षा पालिसी पर आधारित पॉलिसी से स्वरोजगार को कैसे सृजित करें उसके विषय में बताया जायेगा। मुख्य वक्ता डॉ. अवनीश सिंह ने बताया कि आज के एक वर्ष पूर्व सत्कार इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज की नींव रखी गई तो उस समय इंस्टिट्यूट में केवल दस बच्चे थे और आज एक वर्ष बीत जाने के बाद इंस्टिट्यूट लगभग 60 बच्चे जुड़कर स्वरोजगार का लाभ उठा रहे है। सफलतापूर्वक एक वर्ष बीत जाने के बाद हम लोग अपने इंस्टिट्यूट पर आये हुए क्षेत्र के बच्चों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगे हमारे इंस्टिट्यूट से जुड़कर कई बच्चे कामयाबी की बुलंदियों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि एजुकेशन सेक्टर में हो रहे बदलाव और कैरियर ओरिएंटेड कोर्सेज और प्लेसमेंट पे आयोजित वेबिनार का बच्चे हिस्सा बनें। यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू किया जाएगा और शाम चार बजे इसका समापन किया जाएगा। इच्छुक बच्चे इंस्टिट्यूट पर आकर अपने सवालो को पूछ सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










