HomeJaunpurJaunpur News: नागपंचमी पर श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का...

Jaunpur News: नागपंचमी पर श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

  • नागपंचमी पर श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अखंडनगर, काशी और अयोध्या के मध्य तथा आजमगढ़, जौनपुर, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जनपदों की सीमा को स्पर्श करने वाले अखंडनगर ब्लॉक स्थित प्राचीन एवं पौराणिक आस्था के प्रमुख केंद्र श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिवधाम बेलवाई में सावन के तीसरे सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

मध्य रात्रि से ही हजारों शिवभक्तों और कांवड़ियों ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के बीच मंदिर पहुंचकर स्वयंभू शिवलिंग का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। बताया जाता है कि इस बार नाग पंचमी के दिन सोमवार पड़ने के कारण मध्य रात्रि से प्रातः 10 बजे तक लगभग 25 हजार कांवड़ियों एवं शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किये।

मान्यता है कि नागपंचमी पर अयोध्या से पवित्र सरयू नदी का जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए डीजे और गाजे-बाजे के साथ श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचते हैं। रात्रि विश्राम के बाद श्रद्धालु भोर से ही लंबी कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। अपराह्न 1 बजे तक बारिश में भीग कर भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कलान एवं कांवड़िया संघ अर्शिया, जौनपुर की ओर से विशाल भंडारा किया गया। सभी शिव भक्तों को स्वयं निदेशक डॉ वेद प्रकाश सिंह, प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने प्रसाद वितरण किया।

वहीं महादेव इंडस्ट्रीज की ओर से हनुमान अग्रहरि ने भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को ठंडी लस्सी का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. आर.पी. सिंह, जय प्रकाश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल, आनंद प्रकाश सिंह, राजेश गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेला परिसर में विनय गौतम क्षेत्राधिकारी कादीपुर, नायब तहसीलदार, धीरेन्द्र वर्मा, एसओ अखंडरनगर सहित पुलिस प्रशासन मस्तैद रही।

 

 

 

 

Must Read