HomeJaunpurJaunpur News: प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति:...

Jaunpur News: प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति: सचिन सिन्हा

  • प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति: सचिन सिन्हा

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। विद्युत वितरण खण्ड जौनपुर नगर के अर्न्तगत 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र टीडी कालेज के पास सड़क चौड़ीकरण के कार्य में 11 के0वी0 फीडर डाक बंगला पर अधूरे एवं छूटे पेड़ों की कटाई-छटाई का कार्य किया जाना है। इसके चलते 9 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक उक्त उपकेन्द्र से पोषित क्षेत्र, डाक बंगला, लाइन बाजार, पुलिस लाइन, मौर्या मार्केट आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये सचिन सिन्हा अधिशासी अभियन्ता ने विद्युत कटौती अवधि में उक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपेक्षित सहयोग की अपील किया है।

 

 

 

 

Must Read