युवा समाजसेवी विकास अग्रहरि ने किया नेक कार्य
17वीं बार रक्तदान करके मित्रता का फर्ज निभाया

तेजस टूडे सं.
वैभव वर्मा
जौनपुर। युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता विकास अग्रहरि ने अपने मित्र के पत्नी की तबियत खराब होने की जानकारी होने पर एक नेक कार्य करके संदेश देने का कार्य किया है। बता दें कि श्री अग्रहरि के मित्र बृजेश गुप्ता की पत्नी की खराब हो गयी जिनको 3 यूनिट ब्लड की आवश्यकता बतायी गयी। जानकारी होने पर श्री अग्रहरि ब्लड बैंक पहुंच गये जहां उन्होंने रक्तदान करके अपनी मित्रता का फर्ज निभाया। बता दें कि श्री अग्रहरि अब तक 17 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हम लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिये। हमारा रक्त किसी के लिये जीवन जीने का माध्यम बनता है। बताते चलें कि श्री अग्रहरि भाजपा उत्तरी मण्डल के नगर मंत्री हैं। साथ ही श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट की कार्यकारिणी सदस्य हैं।







