HomeJaunpurJaunpur News: कटिया से चोरी करते मिला पम्पिंग सेट, मुकदमा दर्ज

Jaunpur News: कटिया से चोरी करते मिला पम्पिंग सेट, मुकदमा दर्ज

  • कटिया से चोरी करते मिला पम्पिंग सेट, मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे संं.
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में विद्युत चोरी एवं बकाया चेकिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विभागीय टीम ने एक पंपिंगसेट पर सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी। मामलें में विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना जलालपुर ने तहरीर के आधार पर आरोपी अशोक कन्नौजिया निवासी खोईरी पर एलटी तार से कटिया द्वारा बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपखंड अधिकारी सुधीर चंद्र सोनकर के निर्देश पर अवर अभियंता नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में 6 अक्टूबर को आरोपी को बिजली चोरी करते समय पकड़ा जहां पंपिंग सेट की जांच में टीम ने एलटी लाइन से दो कोर की दो काली केबल के जरिए कटिया डालकर तीन एच.पी. की कृषि कार्य में बिजली चोरी पकड़ी गयी। टीम में मानिक चन्द बिन्द, मंगल, विजय, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।

 

 

 

 

Must Read