Sunday, June 14, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: गोपी घाट पर जमकर बही फगुआ की बहार

Jaunpur News: गोपी घाट पर जमकर बही फगुआ की बहार

-

  • गोपी घाट पर जमकर बही फगुआ की बहार

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान व शंकर संकीर्तन मंडल के संयुूक्त तत्वावधान में नगर के बीच गोमती के पावन तट गोपी घाट पर अलसुबह ही बहने लगी फगुआ की बहार। जमकर उड़े अबीर गुलाल। इस संगीतमय कार्यक्रम में शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने अपने पारम्परिक फगुआ गीत से समा बांध दिया। अशोक बवाली के गीत “चढ़े बुढ़ऊ पे जब यौवन, समझ लेना कि होली है” गीत ने सबको मंत्र—मुग्ध कर दिया।

जनपद के एकमात्र संगीत घराने के पुरोधा व सुप्रसिद्ध कलाकार सूर्य प्रकाश मिश्र की प्रस्तुति “वृंदावन श्याम खेलत होली” को सभी ने सराहा। प्रसिद्ध भजन गायक मनोज सोनी कोमल के जोगीरा ने पूरा माहौल होलीमय कर दिया। विवेक मिश्र वरदान व अभिषेक मयंक ने भी अपने होली गीतों से सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह व विशिष्ट अतिथि क्रमशः वरिष्ठ सर्जन डा. नीलेश श्रीवास्तव व गीतांजलि के पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक चन्दन निषाद समेत प्रमोद श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, अजीत सैनी, मोहनीश शुक्ल, संतोष गुप्ता, रोहित भारद्वाज, आशीष श्रीवास्तव, उदय प्रताप यादव, सुरेश वर्मा, सुभाष, राजनाथ, आशुतोष पाठक समेत तमाम लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शंकर संकीर्तन मंडल के अतुल रावत ने किया। अन्त में स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular