HomeJaunpurJaunpur News: मण्डलस्तरीय स्पर्धा में मटियारी विद्यालय के छात्र ने लहराया परचम

Jaunpur News: मण्डलस्तरीय स्पर्धा में मटियारी विद्यालय के छात्र ने लहराया परचम

  • मण्डलस्तरीय स्पर्धा में मटियारी विद्यालय के छात्र ने लहराया परचम

  • आयुष यादव ने 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में हासिल किया प्रथम स्थान

  • विन्ध्याचल में आयोजित होने वाले जोनस्तरीय प्रतियोगिता प्रतिभाग करेंगे आयुष

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मटियारी गांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के कक्षा दस के छात्र आयुष यादव ने वाराणसी के तरसड़ा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में 26 नवंबर को आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के 400 मीटर के सीनियर वर्ग दौड़ स्पर्धा में अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल करके विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया। छात्र के इस उपलब्धि पर समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल व प्रधानाचार्य डा. राम बिहारी मौर्य समेत शिक्षकों ने आयुष को शुभकामना देते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल में आयोजित होने वाले जोन स्तरीय प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराने की अग्रिम बधाई दी।

सकारात्मकता सोच के साथ आगे बढ़ें छात्र: डा. राम बिहारी
इस बाबत डॉ राम बिहारी मौर्य ने छात्रों को मेहनत से पढ़ाई के साथ खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छात्रों को खेल एवं पढ़ाई में व्यस्त रहते हुए सकारात्मकता सोच के साथ आगे बढ़े। साथ ही उन्होंने छात्रों को मोबाइल के दुरुपयोग से बचने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं विद्यालय के टीम का नेतृत्व करने वाले प्रवक्ता डॉ. राम आसरे सरोज ने कहा कि खेल स्पर्धाओं में आयुष यादव ने अपनी प्रतिभा और कौशल का बेहतरीन परिचय दिया।

 

 

 

 

Must Read