HomeJaunpurJaunpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Jaunpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

  • कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर लपरी चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक सवार घायल को अस्पताल पहुंचाया और जांच-पड़ताल में जुट गयी। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भुडकुड़हा गांव निवासी मो0 जमील अहमद (22) पुत्र मो0 हुसैन अहमद शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी बाइक से किसी निजी काम के सिलसिले में जौनपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह जौनपुर-शाहगंज लुम्बिनी मार्ग पर लपरी चौराहे के पास पहुंचे तभी जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आस—पास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क से उठाया और निजी वाहन की सहायता से खेतासराय के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां युवक का इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

Must Read