JAUNPUR NEWS : परीक्षा को बेहतर बनाने के लिये हुई स्पेशल परीक्षा
विपिन मौर्य एडवोकेट/गुलाब चन्द्र यादव
मछलीशहर, जौनपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को सनराइज क्लासेज द्वारा बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए बोर्ड परीक्षा की तरह ही स्पेशल परीक्षा का आयोजन हुआ। 9, 10, 11, 12 के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी तैयारियों को परखा। क्लासेज के संचालक राजन सिंह ने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को इस तरह के टेस्ट का आयोजन सेंटर पर किया जाएगा। मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील मौर्या ने बताया कि हाईस्कूल का मैथ और इंटर का केमेस्ट्री का पेपर संपन्न हुआ। यह परीक्षा लगातार प्रत्येक रविवार को इसी तरह कराई जायेगी। बेहतर परिणाम लाने वाले सभी विद्यार्थियो को संस्था द्वारा किताब और परीक्षा सीरीज देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










