HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : लावारिश लाश को कमेटी ने दफनवाया

JAUNPUR NEWS : लावारिश लाश को कमेटी ने दफनवाया

JAUNPUR NEWS : लावारिश लाश को कमेटी ने दफनवाया

जौनपुर। मुस्लिम लावारिश लाश को दफनाने का नेक काम लावारिश लाश इंतेजामिया कमेटी पिछले लाक डाउन के बाद करीब दो साल से जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मिली लाशों को दफनवाने का काम कर रही है। शहर के उत्तर पश्चिम छोर पर रहने वाले साजिद अलीम के संरक्षण में लावारिश लाश दफनाने वाली कमेटी ने थाना सिकरारा से मिली एक लाश को मुस्लिम समुदाय की लाश होने के कारण पूरे रीति रिवाज से दफनवाया। बता दें कि अभी एक हफ्ते पहले ही सदर अस्पताल से प्राप्त एक शव को शहर के भुंदरा शाह रहमतुल्लाह अलैह स्थित कब्रिस्तान पर उक्त कमेटी ने दफनाया था। इससे पहले भी कई लावारिश लाश को उक्त कमेटी दफनवा चुकी है। यह कमेटी मुख्य रूप से रियाजुल हक, इरशाद मंसूरी, दानिश इकबाल, बख्तियार आलम, अब्दुल सलाम, कलीम सिद्दीकी, सेराज सिद्दीकी, ताज मोहम्मद, रिजवान आदि लोगों की निगरानी में कायम हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read