JAUNPUR NEWS : एसपी ने राजेपुर रामेश्वरम महादेव मन्दिर का किया निरीक्षण
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी पर सई—गोमती नदी के संगम पर स्थित रामेश्वरम महादेव के मंदिर का पुलिस अधीक्षक डा. अजयपा लशर्मा ने सावन मास में शुरू होने वाले जलाभिषेक के लिए शनिवार की देर शाम निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
डॉ शर्मा ने नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष हिदायत दी। जलमग्न परिसर में से पानी निकालने का भी निर्देश दिया। साथ में कांवड़ व बैरियर को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्नान करते समय प्रशासन को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है जिससे डूबने से कोई दुर्घटना ना हो। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए भी दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ केराकत गौरव शर्मा, एसपी सिटी बृजेश कुमार, थानाध्यक्ष जलालपुर रामसरिख गौतम भी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













