HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में...

JAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में चले लाठी—डण्डे

JAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में चले लाठी—डण्डे

पुलिस के पहुंचने के बाद भी महिलाएं करती रहीं मारपीट, दो जख्मी
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष की महिलाओं में मारपीट हो गई। मौके पर पहुची पुलिस के सामने भी महिलाएं मारपीट करती रही। किसी तरह पुलिस ने दोनो पक्ष की महिलाओं को डांट फटकार शांत कराया।

जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की अनीता पत्नी राजेश व उर्मिला पत्नी राजनाथ में काफी दिनों से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर रविवार को उर्मिला अनीता को गाली देने लगी। इस पर मना करने पर दोनों पक्षों की महिलाएं आपस मे लाठी डंडे लेकर भीड़ गयी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी—डंडे चलने लगे। इसी दौरान किसी ने मारपीट की सूचना डायल 112 पुलिस को दे दिया। पुलिस पहुंच गयी। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष की महिलाएं लाठी—डंडे चलाती रहीं। पुलिस ने दोनों पक्ष की महिलाओं को डांट फटकार कर किसी तरह शांत कराया। इस मारपीट में अनीता 34 एवं उर्मिला 46 को चोट आई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read