Jaunpur News : जवानों ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Jaunpur News : जवानों ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के अनुक्रम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस 18वीं बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के आस-पास के चौराहों तथा मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। जवानों के पहुंचने पर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह व उपनिरीक्षक सुनील चौरसिया द्वारा माल्यार्पण कर जवानों का स्वागत किया गया।

थानाध्यक्ष के निर्देशन में जवानों ने जहां विधानसभा चुनाव में भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया। वहीं परोक्ष रूप से यह संदेश भी दे दिया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए जवानों ने लोगों से निडर रहने का आह्वान किया। जवानों का यह काफिला अरसिया चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह तथा उपनिरीक्षक सच्चिदानंद के नेतृत्व में क्षेत्र के समोधपुर, डीहअसरफाबाद, ऊंचगांव, गैरवाह, सारीजहांगीरपट्टी, अमारी आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च कर भयमुक्त वातावरण का सन्देश दिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent