HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने किया तीज महोत्सव का हुआ...

JAUNPUR NEWS : समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने किया तीज महोत्सव का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने किया तीज महोत्सव का हुआ आयोजन

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के गोपेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में निहारिका ब्यूटी सैलून के बैनर तले महोत्सव का आयोजन हुआ जहां निर्देशिका खुशबू जायसवाल ने तीज महोत्सव में सुहागन महिलाओं के लिए कई तरह के मनोरंजन के कार्यक्रम कहीं। कुछ प्रतियोगिता भी शामिल रहीं जिसमें मिसेज तीज के खिताब हेतु सभी प्रतिभागियों ने कड़ी मेहनत के साथ अपना प्रस्तुति दी। इस महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की निर्वतमान अध्यक्ष गीता जायसवाल व विशिष्ट अतिथि गोपेश्वर महादेव मंदिर की संयोजिका सरिता अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी से पीएलवी महिला थाना व एनसीडब्लूएल फाउंडर मेंबर के साथ जज की भूमिका में अतुल वेलफेयर गुलाबी समिति की अध्यक्ष बिट्टू किन्नर एवं सचिव डॉली किन्नर ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रंजना सेठ व पूनम जायसवाल मिसेज तीज क्वीन का अवॉर्ड अपने नाम कीं। अन्य प्रतियोगिता में 16 श्रृंगार में शालिनी जायसवाल, अधिक चूड़ियां पहने में नेहा अग्रहरि, रैम्प वाक में विभावरी, डांस में ज्योति गुप्ता, अंजू गुप्ता, सेल्फी में अनिता जायसवाल, विश्वानी जायसवाल, पहले 5 लोग कार्यक्रम में आयीं जिनमें विजेता प्रभा अग्रवाल, पलक अग्रवाल, प्रशंसा गुप्ता, सरिता गुप्ता, संगीता आर्य विजेता के रूप अपनी पहचान बनाई। महोत्सव को सफल बनाने में सुनीता अग्रवाल, मोहिता जायसवाल, सिम्मी गुप्ता आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा उपाध्यक्ष राखी सिंह ने कहा कि खुशबू जायसवाल जिस तरह से सबको एक सूत्र में बांधकर चल रही हैं, यह बहुत सराहनीय कार्य है। उम्मीद करती हूं कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम यह करती रहेंगी। इस अवसर पर आशा गुप्ता, रीता जायसवाल, बुलबुल अग्रहरी, आराधना अग्रवाल, स्वेता जायसवाल, पिंकी सेठ, संध्या चौरसिया, निशा जायसवाल, नीतू मिश्रा, सीमा जायसवाल, सोनम जयसवाल, शुभलक्ष्मी अग्रहरी, रूपम जायसवाल, सुषमा, रिंकी, नीलम अग्रहरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read