HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : 108 दीपक से भगवान श्री गणेश की हुई भव्य...

JAUNPUR NEWS : 108 दीपक से भगवान श्री गणेश की हुई भव्य आरती

JAUNPUR NEWS : 108 दीपक से भगवान श्री गणेश की हुई भव्य आरती

दर्शन—पूजन के साथ जयकारों से माहौल हुआ बप्पामय
जौनपुर। इस समय जनपद में गणपति पूजनोत्सव की धूम मची हुई है। मुम्बई की तर्ज पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी पण्डाल बनाकर बप्पा जी की मूर्ति रखकर पूजन—अर्चन की जा रही है। इसी क्रम में नगर के रूहट्टा के पूर्वी कालोनी में पूजन मण्डप बनाकर गणपति बप्पा जी की प्रतिमा रखी गयी है। सुबह—शाम आरती के साथ जयकारों के बीच प्रसाद वितरित किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा 108 दीपक जलाकर बप्पा जी विधिवत आरती उतारी गयी जो पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आयोजन में ओम प्रकाश शुक्ला, अरूण शुक्ला, राकेश कुमार, अजय कुमार, विमलेश गुप्ता, अनुज शुक्ला सहित तमाम मोहल्लेवासियों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read