JAUNPUR NEWS : सीता भगवान की भक्ति हैं: संतोष जी महाराज
JAUNPUR NEWS : सीता भगवान की भक्ति हैं: संतोष जी महाराज
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। समीपवर्ती जनपद के बेलवाई बाजार के श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर कथा व्यास संतोष जी महाराज “मानस मराल” ने ज्ञान यज्ञ आयोजित हुआ। कहा भक्ति का क्षेत्र स्वतंत्र होता है परंतु भक्ति की प्राप्ति सत्संग के ही द्वारा हो सकती है। सीता भगवान की भक्ति हैं, हनुमान जी महाराज भगवान को तो प्राप्त कर चुके थे परंतु भगवान की भक्ति को नहीं प्राप्त कर पाए थे। भक्त के जीवन में भगवान की कृपा भक्ति के बिना अधूरी होती है।
लंकिनी जैसी राक्षसी के भीतर के आसुरी तत्व को बाहर निकालकर उसके भीतर की सात्विक वृत्तियों को जागृत कर हनुमान जी महाराज मार्ग में आई हुई विघ्न बाधाओं से लड़ते हुए लंका जैसे देश में लंकिनी को सत्संग की सीढ़ी बनाकर भगवान की भक्ति रूपी सीता को प्राप्त कर लेते हैं। अजर अमर होने का वरदान प्राप्त कर लेते हैं।
उक्त कार्यक्रम देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहा है। श्रीराम कथा के आखिरी दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य संतोष जी महाराज ने बताया कि कथा के अंत में हजारों की तादाद में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीरामचरितमानस पोथी पर पुष्प समर्पित करते हुए अपने जीवन की बुराइयों का दान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व ग्राम प्रधान दिलीप मोदनवाल के साथ दर्जनों भक्तों ने बच्चों के विवाह में दहेज न लेने का संकल्प लिया। कथा के अध्यक्ष दुर्गेश राधे रमण मिश्र ने कथा व्यास पूज्य संतोष जी महाराज को भीगी पलकों के साथ अंगवस्त्रम प्रदान कर उनको भावभीनी विदाई किया। मंच पर ही समिति ने महाराज जी के साथ आए हुए आचार्य व संगीत की टीम को अंग वस्त्र प्रदान कर विदाई भेंट किए।
इस दौरान फिल्म अभिनेता मनोज सिंह टाइगर, आत्मा सिंह, बिजय दुबे, अच्छे लाल यादव, विनय सिंह, मंजू मिश्रा, पिंटू प्रधान, रंजीत, जितेंद्र तिवारी, पंकज गिरी, अशोक गिरी, फूलचंद्र सिंह, हरिबंश दुबे, कतावरु बिन्द आदि श्रद्धालुओं मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।