Jaunpur News : पतरही में हनुमान मंदिर पर श्रीराम महोत्सव शोभायात्रा निकाली गयी
Jaunpur News : पतरही में हनुमान मंदिर पर श्रीराम महोत्सव शोभायात्रा निकाली गयी
कृष्णा सिंह
पतरही, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा के पतरही बाजार में हनुमान मंदिर पर श्री राम महोत्सव शोभायात्रा निकाली गयी। चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तद्नुसार श्रीराम महोत्सव शोभायात्रा के तहत बाइक रैली का आयोजन हुआ। रैली के दौरान डीजे की धुन पर भजन बजे तो वहीं कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्धोष भी लगाये। विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले निकली बाइक रैली की शुरुआत अवनीश सिंह (प्रखंड अध्यक्ष) विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त, प्रवीण पाण्डेय (प्रखंड मंत्री) विश्व हिन्दू परिषद, श्लोक सिंह (प्रखंड संयोजक) बजरंग दल, ऋषभ सिंह (प्रखंड सह संयोजक) बजरंग दल के सम्बोधन के साथ हनुमान मंदिर मेन रोड बजरंगनगर बाजार से श्री राम महोत्सव शोभायात्रा प्रभातफेरी आरंभ होकर कर्रा, खुज्झी, चन्दवक, बीरीबारी विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए डीजे पर बजते श्रीराम के भजनों के बीच बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए इस शोभायात्रा में शामिल हुए।
दरअसल कोरोना काल के बाद पहली बार क्षेत्र में इस प्रकार से विशाल स्तर पर शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा को लेकर बजरंगनगर से पतरही मार्ग पर केसरिया झंडे लगाये गये थे। शोभायात्रा में समाजसेवी आशू सिंह, पंकज सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, मनोज सिंह, राजेश सिंह, समाजसेवी मुकेश सिंह, बचाऊ कुमार सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग हाथों में ध्वज लेकर शामिल हुए।
गौरतलब हो कि आशा सिंह सहित विशाल जनसमूह ने भगवान श्रीराम की आरती के साथ पतरही बाजार पुलिस चौकी के पास हनुमान मंदिर पर श्रीराम महोत्सव शोभायात्रा का समापन किया गया। बताते चलें कि स्टेशन रोड पर पंकज सिंह द्वारा उनके आवास पर शोभायात्रा में शामिल हुए सभी गणमान्य लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।