JAUNPUR NEWS : शाहगंज में श्री कृष्ण बरही का हुआ आयोजन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पश्चात मंगलवार को नगर के श्री राधा कृष्ण महादेव मन्दिर पर बरही मनाई गई। रात्री जागरण झांकी व विशाल भंडारा का आयोजन किया हुआ। मंदिर की भव्य सजावट की गई। वहीं गोडिला गांव में गणेश प्रतिमा स्थापित हुआ। जेसीज चौक स्थित मन्दिर पर 23 वां विशाल भंडारे में भारी संख्या भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुल्तानपुर से आये किरन झांकी के कलाकारों ने राधा कृष्ण, महादेव व हनुमान जी की आकर्षित झांकी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही कार्यक्रम के आखिरी गीत में राधे राधे पर लोग झूमने पर मजबूर हो गये। इस दौरान सिम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू,भोनू अग्रहरि, अनुराग मिश्रा, संतोष पांडेय, विनोद, महेंद्र, सोनू, विक्की, अभिषेक आदि मौजूद रहे। वहीं गोड़िला गांव में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाया गया। मुंबई में रहने वाले डा सुनील विश्वकर्मा ने गणेश चतुर्थी उत्सव अपने गांव में मानने का संकल्प लिया था। पुजारी रामअजोर विश्वकर्मा ने गणेश जी की मूर्ति को बहुत ही मनभाव से सजाया व उन्हे छप्पन भोग लगाया। इस दौरान सुनील विश्वकर्मा, सनी विश्वकर्मा, शशिकांत विश्वकर्मा, रामाजोर, अच्छे लाल, मिठाई लाल, राम गणेश, नितेश, उमाकान्त, अभिषेक, भोला, तृषा, रोहित गुप्ता, अनूप जायसवाल, संदीप, शिवा शर्मा, जोगेंद्र माली, संजय चौहान, संतोष पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










