HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसान दिवस पर अपर जिलाधिकारी के ने किसानों की समस्या को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाय। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने लम्पी वायरस के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी और सभी किसानों से टीका लगवाने के लिए अपील किया।जिला उद्यान अधिकारी ने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फूलों की खेती, मशरूम की खेती, शहद की खेती करने के लिए अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्ट्राबेरी खेती बहुत ही लाभदायक है। इच्छुक किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रधानमंत्री सिचाई योजना में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ ले। रजिस्ट्रेशन हेतु खतौनी, आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन की प्रति की आवश्यकता होगी। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव, सन्तोष सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शुभाश्री, दूर्गा मौर्या आदि किसान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read