HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : महिला समस्या व उसका सरल समाधान विषयक गोष्ठी आयोजित

JAUNPUR NEWS : महिला समस्या व उसका सरल समाधान विषयक गोष्ठी आयोजित

JAUNPUR NEWS : महिला समस्या व उसका सरल समाधान विषयक गोष्ठी आयोजित

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिला समस्या व उसका सरल समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य अध्ययनरत छात्राओं को उनकी स्वयं की समस्याओं और उसके समाधान के प्रति जागरूक करते हुए महिला समस्या का यथासम्भव निर्मूलीकरण है। कार्यक्रम की अध्य‌क्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय ने जन्म से आवासन पर्यन्त महिला समस्या के कारण और उनके निराकरण पर अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम में अंजली यादव, प्रज्ञा यादव, नित्या मिश्रा, खुशी पाण्डेय, उर्वशी सिंह, शिक्षा यादव, अंशू दुबे, काजल तिवारी, स्मृति दूबे, रिशू आदि छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। वहीं प्रो. अरविन्द कुमार सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. विकास यादव ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन का अविनाश वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवधेश कुमार मिश्र ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read