HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन आद्या शक्ति माँ दक्षिणा...

JAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन आद्या शक्ति माँ दक्षिणा काली का हुआ भव्य श्रृंगार

JAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन आद्या शक्ति माँ दक्षिणा काली का हुआ भव्य श्रृंगार

मां काली के दर्शन के लिये उमड़े भक्त
जौनपुर। शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज के बगल में स्थापित मन्दिर में श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यन्त मनोहारी है। पूर्वांचल में ऐसे आकर्षक भव्य कालिका धाम मंदिर की महिमा अत्यन्त निराली है। यहां माँ का दर्शन पूजन एवं श्रद्धा समर्पण करने से सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है। शनिवार की सुबह मां दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार कर पूजन अर्चन व आरती करके पट खोल दिया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। सुबह से लेकर देर रात्रि तक मां काली के दर्शन के लिये भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। नवरात्रि सप्तमी के दिन नव दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि का विधि विधान से पूजन होता है। मां दक्षिणा काली के दर्शन करने के लिए दूर-दराज से लोग काफी संख्या में यहां पर आते हैं। यहां पर नवरात्रि के पहले दिन से ही मां भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। सप्तमी के दिन माँ दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार किया गया। दर्शन के लिये आये श्रद्धालु नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर हाजिरी लगाए। मां के जयकारे व घंटे घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण जागृत हो गया। मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह ‘वागीश’ ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना सन् 1984 में हुई। यह स्थलीय काली जी की सनातनी सिद्धपीठ है। मां काली कलयुग की एक मात्र महा अधिष्ठात्री देवी हैं। जिसकी कृपा शक्ति से सारा ब्रह्माण्ड संचालित है। मां काली की उपासना से मानव जीवन में सुख शांति, आरोग्यता, शत्रु नाश, सम्मान, सद्ज्ञान एवं सम्पन्नता का समावेश हो जाता है। अतः कलयुग में मां काली जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, एसपी सिंह जाम, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, पप्पू सिंह, अमित निगम, दीपक श्रीवास्तव, संतोष चतुर्वेदी, मनीष सोनकर, विक्रम गुप्त, उपेन्द्र सिंह, सर्वेश सिंह, भानु मौर्या, विपिन सिंह व वंदेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read