HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने जगह—जगह किया प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS : मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने जगह—जगह किया प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS : मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने जगह—जगह किया प्रदर्शन

जौनपुर। प्रदेश संगठन द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के आह्वान पर जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन एवं एनपीएस गो बैक के लिए शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार को इस चेतावनी के साथ यह प्रदर्शन किया गया कि देश तथा प्रदेश के सभी संगठन संयुक्त रूप से प्रदर्शन, बंदी, बहिष्कार जैसे निर्णय तथा इसका क्रियान्वयन द्वारा विभिन्न संगठन सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए बाध्य करेगा। यदि इसके बाद भी हमारी मांग नहीं मानी गई तो संगठन चुनाव में अपना प्रभाव डालने को बाध्य होगा, इसके लिए आवश्यक हुआ तो आंदोलन को जनता को समर्पित करते हुए सरकार को बदलने का प्रयास करेगा। यह प्रदर्शन/नारेबाजी जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में जय किसान इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज सरायख्वाजा, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह के नेतृत्व में श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर, जिला मंत्री प्रमोद सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका इंटर कालेज जौनपुर, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में होरिल राव इंटर कॉलेज कुंवरपुर, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आदर्श इंटर कॉलेज शंभूगंज, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मथुरा सिंह इंटर कॉलेज कोइलारी, डा प्रविंद सिंह के नेतृत्व में श्रीराम जानकी दिनकर इंटर कालेज जमालापुर, इंटर कॉलेज मढ़ी, इंटर कॉलेज पाली, गणेश राय इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज मोकलपुर, राजेश यादव एवं अखिलेश सिंह के नेतृत्व में सहकारी इंटर कॉलेज मिहरांवा, इंटर कॉलेज तरती, पंचशील इंटर कॉलेज फतेहगंज, फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर, इंटर कॉलेज चंदवक, नेशनल इंटर कॉलेज पट्टी नरेंद्रपुर, जवाहर लाल इंटर कॉलेज अनापुर, पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत, भगवान दास इंटर कॉलेज हिंदी बघैला, दयानंद उत्तर माध्यमिक विद्यालय थौर, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नहोरा, कल्पना इंटर कॉलेज मड़ियाहूं, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज जौनपुर, वंशी लाल इंटर कॉलेज रामपुर, हनुमत इंटर कॉलेज देहुआ, गिरजा शंकर इंटर कॉलेज नीभापुर, इंटर कॉलेज दुदौ, जनता इंटर कॉलेज रतनपुर, आरएस इंटर कॉलेज ककराही, ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन, सर सुंदर लाल इंटर कॉलेज जैगहा, आझू राय इंटर कॉलेज सिकरारा, श्री भगवत इंटर कॉलेज अमिहित, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मड़ियाहूं, खर्गसेनपुर इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज पतहना, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज मीरगंज सहित अन्य विद्यालयों में अपने जनपदीय, प्रादेशिक अथवा विद्यालय के अध्यक्ष/मंत्री के नेतृत्व में हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read