HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : निषादराज बोट सब्सिडी योजना में 4 अक्टूबर तक करें...

JAUNPUR NEWS : निषादराज बोट सब्सिडी योजना में 4 अक्टूबर तक करें आवेदन

JAUNPUR NEWS : निषादराज बोट सब्सिडी योजना में 4 अक्टूबर तक करें आवेदन

जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य शाहिद जमाल ने बताया कि नवीन योजना मछुआ समुदाय के कल्याणार्थ निषादराज बोट सब्सिडी योजना ऑनलाइन आवेदन को मत्स्य विभाग की विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 20 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक खोला जा रहा है। ऐसे मछुआ समुदाय के व्यक्ति जिनके पास ग्रामसभा के 0.4 हे0 से बड़े तालाब है या नदियों में शिकारमाही एवं नौका घाट आदि का कार्य करते हैं, वह निर्धारित समय सीमा के अन्दर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाये। योजना की परियोजना लागत रू0 67000 है जिसमें 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। किसी भी समस्या के निराकरण व जानकारी हेतु विकास भवन के द्वितीय तल पर स्थित मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read