Jaunpur News : सावित्री बाई फुले जयंती समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

Jaunpur News : सावित्री बाई फुले जयंती समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

उनके प्रयास से ही महिलाओं को मिला था शिक्षा का अधिकारः रामधनी बिन्द
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के बैनर तले भारतीय मानव समाज पार्टी के तत्वावधान में मछलीशहर की पकड़ी ग्रामसभा में भारत की पहली महिला अध्यापिका व समाज सुधारिका माता सावित्रीबाई फुले जी के जयंती मनायी गयी। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के संयोजक व भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के सह संयोजक व प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. सुनील कुशवाहा ने की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केवट रामधनी बिन्द ने कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले ने समाज में महिलाओ की भेदभावपूर्ण स्थिति को देखकर उन्हें शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। माता फुले कहती थीं कि महिलाओं को पुरुषों की बराबरी करने के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। हम सबने पिछड़ों व दलितों को उसका हक और हिस्सा दिलाने के लिए भाजपा से गठबंधन किया है। विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद्र मौर्य ने कहा कि भाजपा की दूरगामी नीतियां विकास के नये आयाम गढ़ रही हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इं. सुनील कुशवाहा ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा और दलित उत्थान को लेकर छूआछूत, बाल विवाह, सती प्रथा को रोकने व विधवा पुनर्विवाह को शुरु किया। इस अवसर पर भारतीय मानव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष भैया लाल बिन्द, रमेश बिन्द, गणेश बिन्द, महेश बिन्द, कमलाकांत बिन्द, रामचंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र मौर्य, सुखरानी, कलावती बिन्द, फूलमती पाल समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent