Jaunpur News : सत्यजीत यादव बनाये गये यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने सत्यजीत यादव मिंटू को प्रदेश सचिव मनोनीत किया। सपा में अच्छे कार्यों, मेहनत व लगन को देखते हुए सत्यजीत को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी। मालूम हो कि श्री यादव जलालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिपुर के निवासी हैं। मालूम हो कि श्री यादव इसके पहले समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव, जिला महासचिव छात्रसभा, विधानसभा अध्यक्ष युवजन जनसभा जैसे पद पर रह चुके हैं।
वहीं जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, शैलेन्द्र यादव ललई पूर्व मंत्री/विधायक शाहगंज, लकी यादव विधायक मल्हनी, जगदीश सोनकर विधायक मछलीशहर, सुषमा पटेल विधायक मुंगराबादशाहपुर, राजपति यादव, लल्लन यादव पूर्व एमएलसी, तूफानी सरोज पूर्व सांसद, पूर्व विधायक गुलाब चन्द्र सरोज, जगदीश नारायण राय पूर्व मंत्री, ओम प्रकाश दुबे बाबा पूर्व विधायक बदलापुर, हिसामुद्दीन महासचिव, रमेश साहनी विधानसभा अध्यक्ष जफराबाद, अरविंद यादव, शालिनी पटेल, रत्नाकर चौबे, मोहित यादव, रवि रांझा समाजवादी गायक, नवनीत यादव बिट्टू छात्रसंघ अध्यक्ष टीडी कालेज, फौजी जेपी पाल, विनोद शर्मा, मंगल सोनकर, सुदामा यादव, अजय, विकास, राहुल सौरभ सहित तमाम सपाजनों ने श्री यादव को बधाई दिया।