HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ

JAUNPUR NEWS : सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ

JAUNPUR NEWS : : सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ

जनजागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
अजय पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 17 से 31 जुलाई तक “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” अभियान के क्रम में जनजागरुकता रैली निकाली गयी जिसमें यातायात पुलिस जौनपुर, सम्भागीय परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन निगम तथा शिक्षा विभाग जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त रुप से कलेक्ट्रेड परिसर से निकाली गयी। रैली को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी आरसी श्रीवास्तव, संभागीय परिवहन निरीक्षक एके श्रीवास्तव, निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया

जो कलेक्ट्रेट से निकलकर सिविल लाइन तिराहा से अंबेडकर तिराहा, पानी की टंकी तिराहा से गांधी चौक होते हुये टी0बी0 हास्पिटल से मातापुर होते हुये आर0टी0ओ0 आफिस पहुंचकर समाप्त हुई।
वहीं पर हरिवंश पैरामेडिकल के 250 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्त्रित जानकारी दी गयी तथा उनको अपने नजदीकी 10 लोगों को इसके प्रति जानकारी देने के लिए शपथ दिलाया गया। रैली में शासकीय/प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ सम्भागिय परिवहन विभाग के कर्मी, परिवहन निगम के कर्मी के साथ पुलिस विभाग, समस्त टी0एस0आई0 व यातायात पुलिस कर्मी, होमगार्ड के जवान व फार्मेसी के छात्र/छात्राओं द्वारा भाग लेते हुए पम्पलेट, पोस्टर बैनर के माध्यम से आम जन मानस को यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही प्रचार—प्रसार वाहन को शहर के अनेक क्षेत्रों में भ्रमण कराकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read