JAUNPUR NEWS : किशोरी से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में नाबालिग किशोरी के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय व हेड कांस्टेबल शशांक शेखर गुप्ता द्वारा भारतीय दण्ड विधान की धारा 323, 354, 452 तथा 7/8 पाक्सो एक्ट में निरुद्ध समोधपुर निवासी डैलू सिंह उर्फ विशाल पुत्र त्रिलोकी सिंह को सूचना के आधार पर गिरफ्तारी किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













