HomeTrendingकृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

  • कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

  • गौशाला, खाद विक्रय केन्द्र एवं नवीन मण्डी समिति का निरीक्षण करके दिया निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्ज़ापुर। कृषक समृद्धि आयोग के कुलजीत सिंह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सदस्य एवं प्रभारी आयोग उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा माँ शक्तिपीठ अष्टभुजा अतिथि गृह स्थित सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक किया। बैठक में राज्यमंत्री ने क्रय केन्द्र की समीक्ष किया जिसमें उपस्थित अधिकारी प्रियरंजन राजीव ने बताया कि जनपद में कुल 132 क्रय केन्द्र स्थापित है जिसमें कृषकों के धान क्रय 1 नवम्बर से की जा रही है।
इसके उपरांत राज्यमंत्री ने गौशाला के बारे में जानकारी करने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 भूपेन्द्र पाठक द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 47 गौशाला संचालित है जिसमें कुल 14995 पशु है। इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि गौशाला में पशुओं के स्वास्थ्य एवं रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा पशुओं को हरा चारा कुट्टी रूप में काटकर खिलाया जाय। पशुओं को अन्य जनपद मे शिफ्ट करने हेतु सर्तकता बरती जाए एवं उसकी स्वीकृति पहले से ले ली जाय तथा गौशाला में साफ सफाई अवश्य रखी जाए। सिंचाई विभाग द्वारा समीक्षा करने पर अधिकारियों ने बताया कि जनपद में सिंचाई को कोई दिक्कत नहीं है। नहरों के सिल्ट सफाई का टेण्डर हो गया है। दीपावली बाद कार्य शुरू कराया जायेगा।
नलकूप विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में 484 मध्यम बोरिंग एवं 263 गहरी बोरिंग करायी गयी है जिसमें एक बोरिंग की लागत 1.75 लाख जिस पर 0.85 लाख अनुदान दिया जाता है। विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि 78 का अवशेष है। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दीन दयाल योजना में छोटी-छोटी बंधिया बनायी जाती है। साथ ही खेत तालाब योजना में 70 तालाब बनाये गये है जिसकी लागत 1.05 लाख है तथा कृषक को अनुदान 52.50 हजार दी जाती है। वर्तमान वर्ष में 17 खेत तालाब का लक्ष्य है जिसे सापेक्ष 12 तालाब बन गये है।
मण्डी सचिव ने बताया कि जनपद में फल सब्जी मण्डी स्थिति है जिसमें कुल 194 दुकान है जिसमें अनुसूचित-41, अनुसूचित जनजाति-4 एवं पिछड़े वर्ग को 52 दुकान आबंटित है। राज्यमंत्री ने कहा कि यदि एससी/एसटी की दुकान रिक्त है तो रिक्त रहने दीजिए अन्य को आबंटन न किया जाए। यदि कोई व्यक्ति दुकान नहीं खोलता है तो उन्हें नोटिस दिया जाए जिस पर मण्डी सचिव द्वारा बताया गया कि सभी आवंटित दुकाने प्रायः खुली है। दुग्ध विभाग द्वार समीक्षा करने पर बताया गया कि जनपद में 147 समितियां चल रही है। जनपद में मुख्य गौसर्वधन योजना, मिनी नन्दिनी योजना एवं मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालन योजना संचालित है। उद्यान विभाग से समीक्षा करने पर अधिकारी ने बताया कि जनपद में 5 कोल्ड स्टोरेज निर्मित है जिस पर राज्यमंत्री ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज पर बोर्ड लगाया जाए एवं उस पर कुल लागत व निर्माण वर्ष अवश्य अंकित हो। बैठक में उप कृषि निदेशक विकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, श्वेतांक सिंह आर0डी0 सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के उपरान्त कृषक समृद्धि आयोग के कुलजीत सिंह (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) सदस्य एवं प्रभारी आयोग उ0प्र0 शासन लखनऊ ने कलेक्ट्रेट सभागार मे पत्रकार वार्ता किया जहां बताया कि मुख्यमंत्री ने किसानों कि समृद्धि के लिए विभिन्न योजना दिया है। प्रेस वार्ता के उपरांत उन्होंने वर्जी मुकुन्दपुर गौशाला का निरीक्षण किया जहां गौवंशों को गुड़ खिलाया एवं सहकारी समिति समोगरा पर स्थित खाद विक्रय केन्द्र का निरीक्षण खाद वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी लिया। तत्पश्चात नवीन मण्डी समिति का भी निरीक्षण कर वहां किसानों के बैठने की व्यवस्था व समिति पर आने वाले किसानों के बैठने की व्यवस्था तथा साफ सफाई का निरीक्षण किया। साथ ही कहा कि किसानों बैठने की व्यवस्था जो आश्रय स्थल है, वहां पेयजल व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उक्त दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read